पुराने कुआँ को नया दर्शाकर राशि हड़पने का आरोप सरपंच/सचिव पर

बमीठा@अशोक नामदेव। ग्राम पंचायत ललपुर जनपद पंचायत राजनगर में अजीबोगरीब मामला सामने आया भूमिस्वामी के पुराने कुआँ की मरम्मत करवाकर नवीन कुआँ दर्शाकर राशि निकली सरपंच सचिव ने हल्का पटवारी ने खसरा न 1861 रकवा 0.271 हे. भूमि में नवीन कुआँ खुदाई प्रस्तापव पास हुआ था लेकिन सरपंच सचिव ने कुआँ खातेदार की स्वामित्व की भूमि खसरा न 1860 हे.0.271 में पुराने कुआँ की मरम्मत कर नवीन दर्शाकर निर्माण कार्य की राशि हड़पने का आरोप।

जिस कुआँ की राशि सरपंच सचिव ने निकाली वह कुआँ खातेदार के नाम भूमि में पहले से दर्ज है भूमिस्वामी ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद अब न्यायालीन प्रक्रिया को अपना कर कुआँ के निर्माण कार्य को रोककर दोषी सरपंच सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की खातेदार गोकुल प्रसाद ने कुआँ के निर्माण को रोकने का तहसील से स्थगन आदेश लिया। हल्का पटवारी ने अभिलेख दिया जिस कुआँ की राशि निकली वह कुआँ पहले से खातेदार की भूस्वामित्व की की भूमि खुदा थाखातेदार की भूमि नक्शा में चिन्हित है।
(रिपोर्टर- अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)

















