छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर एक षिक्षक निलंबित चुनाव प्रषिक्षण में रहे थे अनुपस्थित

छतरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। माध्यमिक षिक्षक विषाल अस्थाना शा.मा. शाला कुपिया, संकुल शा.उ.मा.वि. सटई की पीठासीन अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई थी। श्री अस्थाना पीठासीन अधिकारियों के लिए आयोजित प्रषिक्षण में अनुपस्थित रहे थे।
विषाल अस्थाना का उक्त कृत्य आदर्ष आचरण संहिता में उल्लेखित निर्वाचन विधि (लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 129) के अंतर्गत दण्डनीय है। निलंबन काल में श्री अस्थाना का मुख्यालय विकासखण्ड स्त्रोत समन्वय जनपद षिक्षा केन्द्र राजनगर रहेगा। इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

















