छतरपुरमध्यप्रदेशमहाराजपुरसागर संभाग

भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त है भाजपा सरकार : नीरज दीक्षित

छतरपुर। महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज दीक्षित ने नौगाँव नगर के वार्डों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। ग्राम करारागंज में उन्होंने कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमति रोशनी यादव व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र यादव के साथ जनता को भाजपा सरकार द्वारा किये गए भ्रष्टाचार व घोटालों के बारे में बताया।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक श्रीमति रोशनी यादव के द्वारा ग्राम लुगासी गलान व करारा गंज में संबोधन कर कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों की कर्ज माफी, माता बहनों को नारी सम्मान के रूप में 1500 प्रतिमाह, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बेटियों की शादी में 1 लाख 1 हजार रुपए नगद सहायता राशि और भारतीय जनता पार्टी के शासन में भ्रष्टाचार अराजकता और गुंडाराज को जड़ से समाप्त करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। इसी तरह विधायक श्री दीक्षित की धर्म पत्नि श्रीमती शिल्पी दीक्षित ने नौगांव के वार्ड क्रमांक 20 में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button