राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन को सफल बनाने दिया गया प्रशिक्षण

@पन्ना-महबूब अली। फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज जिला मलेरिया विभाग द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमे जिला मलेरिया अधिकारी अरुणेंद्र सिंह द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 10 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के लिए आवश्यक माइक्रो प्लान, गाँव मे परिवारों की जानकारी, स्थानीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आदि तय समय पर किया जाये।

साथ ही गाँव मे इसके लिए जन जागरूकता लाई जाये.मुख्य प्रशिक्षण दाता भोपाल से आये देवेंद्र सिंह तोमर (WHO State NTD Coordinator Bhopal) ने फायलेरिया रोग के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए इसके इतिहास, वर्तमान स्थिति, मध्य प्रदेश एवं जिले मे स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे सभी ब्लॉक से MI, MTS, सेक्टर सुपरवाईजर, अमर सिंह (I. C.) हेमंत भारद्वाज जिला मोबिलाइजेशन कोआर्डिनेटर उपस्थित रहे।


















