दमोह

बड़ी ब्रेकिंग: पति पत्नी और बच्ची के फांसी पर झूलते मिले शव

@दमोह-शिवलाल चढ़ार। जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में एक घर के अंदर पति पत्नी और बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिले हैं.पुलिस मौका ए-वारदात पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है.30 साल का मनीष केवट जो मजदूरी का काम करता था, उसकी गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट 24 साल और दो साल की बेटी आरोही की फंदे पर झूलती लाश मिली है।

टीआई तेंदूखेड़ा रावेंद्र बागरी के साथ पुलिस मौके पर मौजूद है और पुलिस की फॉरेंसिक साइंस लेब एफ एस एल और डॉग स्क्वायड का इंतजार किया जा रहा है.अभी तक मौके से कोई सुसाइट नोट या सुसाइट की वजह निकलकर सामने नहीं आई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए।

Related Articles

Back to top button