छतरपुर

ब्रेकिंग न्यूज़: जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल लहूलुहान की बचाई जान

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने मानवता की मिसाल पेश की। निरीक्षण भ्रमण के दौरान हीरापुर के समीप तिगोड़ के पास सड़क पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला, वहीं पास में उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीईओ अरजरिया ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए और सहायक यंत्री के शासकीय वाहन से घायल को बड़ामलहरा शासकीय अस्पताल भिजवाकर इलाज शुरू कराया। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बच गई और वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जिला पंचायत सीईओ की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

Related Articles

Back to top button