छतरपुर
ई-एचआरएमएस के संबंध में राजस्व अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर के निर्देशन में ई गवर्नेंस की टीम द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल निर्देश अनुसार संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, समस्त एसडीएम, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारो को ई-एचआरएमएस पोर्टल में अपनी प्रोफाइल को अप्रूव करने के लिए शुक्रवार को वीसी के माध्यम से एक ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिसमें ई-एचआरएमएस पोर्टल की जानकारी के साथ यह बताया गया कि स्थापना से अधिकारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन करते हुए उनकी प्रोफाइल ऑन बोर्ड की गई है। तथा प्रत्येक अधिकारी को पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी जानकारी को चैक करने के बाद प्रोफाइल अप्रूव करनी है। प्रशिक्षण डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी के मार्गदर्शन में ई-गवर्नेंस टीम जिला प्रबंधक राहुल तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक हर्ष चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।

















