पुलिस ने मकान में चोरी का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, दो चोरों से 1.4 किलोग्राम से अधिक चांदी एवं ढाई तोला से अधिक सोने के आभूषण कीमत 5 लाख रुपये बरामद

@लवकुशनगर- जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी। थाना लवकुशनगर अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा में एक मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी संबंधी फरियादी रामचरण पाल की रिपोर्ट पर थाना लवकुश नगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर क्षेत्र में भ्रमण करने वाले संदिग्धों के बारे में जानकारी एकत्र की गयी।

पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के अनुसार संदेहियों से पूछताछ की गई। चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले
1. परमलाल पाल पिता बालकिशन पाल निवासी ग्राम प्रतापपुरा
2. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के पास से चोरी किए गए 2.6 तोला सोने एवं 1 किलो 435 ग्राम चांदी के आभूषण- झुमकी, चूड़ी, बेसर, मंगलसूत्र, टॉप्स, बिछुआ, पायल इत्यादि, नगद राशि कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय एवं विधि विरुद्ध किशोर को बाल न्यायालय पेश किया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुश नगर निरीक्षक अजय अंबे, उनि अजय शाक्य, उनि मीना खरे, सउनि राकेश शर्मा, सउनि जी पी बागरी, सउनि राम प्रकाश, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र यादव, मनोज नाहर, अनीस अहमद, राम कृपाल वर्मा, आरक्षक रमाकांत तिवारी, सूरज शर्मा, चंदन, नरेंद्र, चांद खान, बनमाली, सतीश, देव, हृदेश, कुलदीप की भूमिका रही।

















