17 और 18 जनवरी 2026 को खजुराहो (म.प्र) में वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज का सतसंग व नामदान कार्यक्रम, अनमोल दौलत देने के लिए बाबाजी आप लोगों के लिए ही खजुराहो में आ रहे हैं

@खजुराहो-अशोक नामदेव। इस समय पर सच्चे सन्त के सतसंग न मिलने की वजह से लड़ाई-झगड़ा, टेंशन व कुदरती कहर से घर-परिवार, जाति-समाज और देश-दुनिया में सभी लोग परेशान हैं। दिन-प्रतिदिन हालत खराब होती जा रही है। परन्तु जब वक्त के समरथ सन्त और उनका सतसंग मिल जाता है तो इन सबसे राहत तो मिलती ही है साथ ही साथ मनुष्य शरीर पाने का उद्देश्य व इस भवसागर से कैसे पार होना है यह समझ में आता जाता है तथा दैविक, दैहिक और भौतिक तापों से बचने और आगे आने वाले खराब समय से बचने का उपाय भी मिलता है। इन्हीं सब बातों को बताने, समझाने के लिए और अंतःकरण को साफ कर इसी मनुष्य शरीर रूपी मन्दिर में प्रभु दर्शन करने का उपाय बताने के लिए परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज विभिन्न प्रदेशों का दौरा करते हुए खजुराहो नगर में सतसंग और नामदान देने के लिए पधार रहे हैं।

सभी जाति-मजहब के मानने वालों से विनती
पूज्य बाबाजी का दर्शन करने, सतसंग सुनने और बताए रास्ते पर चलने से देश-विदेश के बहुत से लोगों को फायदा हुआ है। अनमोल दौलत देने के लिए बाबाजी आप लोगों के लिए ही खजुराहो में आ रहे हैं। अतः आप सभी जाति-मजहब के मानने वालों से विनती है कि इस निःशुल्क और अराजनीतिक कार्यक्रम में परिवार व इष्ट मित्रों सहित समय निकाल कर दर्शन, सतसंग का लाभ ले लीजिए। पता नहीं जीवन में ऐसा अवसर मिले ना मिले।
कार्यक्रम का समय व स्थान
समय – 17 जनवरी 2026 दोपहर 2 बजे से एवं 18 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से।
स्थान – खजुराहो रेलवे स्टेशन के सामने, बमीठा- खजुराहो रोड, कान्हा पैलेस के पास, जिला छतरपुर (म.प्र)
संपर्क – 9826297817, 8109070502, 9399963807, 6260774302, 7725866028, 8435710940

















