खजुराहो
ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने की घटनाओ की रोकथाम हेतु RPF खजुराहो द्वारा चलाये जा रहे अनवरत जागरूकता अभियान के सम्बंध में

आरपीएफ खजुराहो द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
@खजुराहो। आरपीएफ खजुराहो द्वारा निरीक्षक ज्ञानचंद के निर्देशन मे लगातार खरगापुर- स्टेशन से खजुराहो के मध्य रेलवे लाइन के पास पडने वाले गांव- धनुपुरा, खर्रोही टोरया , गंज व श्रीराम कालोनी, लक्ष्मण कालोनी, इशानागर इत्यादि मे स्थानीय निवासियों/किसानों, बच्चों को एकत्र कर रेलवे ट्रैक पर पत्थर ना रखने, रेलगाड़ी पर पत्थर ना मारने व पालतू जानवरों को रेलवे लाइन से दूर रखने के संबंध में जागरूक किया जा रहा हैl बच्चों को रेल लाइन के आस-पास न जाने देने के सम्बन्ध मे बताया गया साथ ही इस प्रकार के कृत से संबंधित अपराधों एवं दंड के बारे में भी अवगत कराया जा रहा हैँ।

अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो

















