खजुराहो
खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

@खजुराहो-अशोक नामदेव। एयरपोर्ट पर जय गुरुदेव धर्म विकास संस्था उज्जैन के उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत तिवारी जी के आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर छतरपुर जय गुरुदेव जिला संगत के जिला अध्यक्ष डॉ. सी.एल. वर्मा, युवा संगत के जिला अध्यक्ष नीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एयरपोर्ट परिसर में बाबा महाराज का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक सत्संग का लाभ लें।


















