हत्या की घटना में अवैध शस्त्र देने करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना के 24 घंटे के अंदर दो आरोपी पियूष एवं सोनू सिंह किए गए थे गिरफ्तार
छतरपुर। जिले अंतर्गत माह अक्टूबर में थाना सरवई क्षेत्र के कस्बा में चंदला रोड में गोली लगने से पीड़ित की उपचार के दौरान मृत्यु हुई थी, पंजीबद्ध प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर उक्त घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों पीयूष सिंह एवं सोनू सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुरा को गिरफ्तार किया गया था। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त दो देशी तमंचे बरामद किए गए थे।

आरोपियों से बारीकी से पूछताछ पर अवैध हथियार के स्रोत संबंधी जानकारी प्राप्त हुई थी। हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी गोरेलाल सिंह पिता जागेश्वर सिंह निवासी ग्राम शेकुपुरा थाना पैलानी जिला बांदा उत्तर प्रदेश गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक बबलू सिंह, प्रधान आरक्षक जुनैद खान, आरक्षक पवन लोधी, अमर सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

















