
बमीठा-अशोक नामदेव। रनगुवा बांध का पानी उत्तर प्रदेश के किसानों को 67% एवं मध्य प्रदेश के किसानों को 33% पानी सिचाई के लिए मिलता है उत्तर प्रदेश को बरियारपुर बांध से पानी जाता है रनगुवा बांध मे पानी का भंडारण होता है उत्तर प्रदेश के सिचाई विभाग के अधिकारिओ ने रनगुवा बांध के फाटक खोलकर कई सौ गेलन पानी निकाला जो पानी बरियारपुर बांध के ऊपर से बहकर नदी में बर्बाद हो रहा है। रनगुवा बांध मे पानी का भण्डारण यदि रहेगा तो यह पानी किसी ना किसी प्रदेश के किसानो की सिचाई के काम आयेगा।

समय रहते रनगुवा बांध के फाटक बंद करवा कर पानी की वर्बादी को रोकना चाहिए। यह पानी किसानों की सिचाई के काम आ सके। दोनों प्रदेशो के प्रशासनीय अधिकारिओ को ध्यान देने की जरुरत है जिससे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही पानी की फालतू बरबादी को रोका जा सके।
इनका कहना-
यदि पानी बर्बाद हो रहा है तो रनगुवा बांध का पानी बंद करवाता हूँ।
प्रेम प्रकाश वर्मा- जेइ रनगुवा बांध उत्तर प्रदेश

















