दमोह
पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक, भगवती मानव कल्याण संगठन लगातार पकड़ रहा अवैध शराब

@दमोह-शिवलाल चढ़ार। जब जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं, तब भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना अब क्या केवल सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी रह गई है? क्या। बटियागढ थाना की केरबना चौकी क्षेत्र में आरोपी सुंदर रैकवार निवासी कैथौरा को आज सुबह भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के कब्जे से दो पेटी शराब जप्त कर मोटरसाइकिल वाहन बरामद की।


















