छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

नियत तिथि पर राजस्व प्रकरण का निराकरण करें : कलेक्टर

पुराने रिकॉर्ड तीन दिवस में जमा कराने के निर्देश, नही तो होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही, छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने तहसील छतरपुर का किया औचक निरीक्षण

छतरपुर। राजस्व प्रकरणों एवं सेवाओं को दुरुस्त बनाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने गुरुवार को तहसील कार्यालय छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जैसवाल ने एसडीएम, तसीलदार एव नायब तहसीलदार के कोर्ट रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम अखिल राठौर सहित तहसीलदार उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित बैठें और लंबित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा पुराने केसों का अवलोकन करते हुए प्राथमिकता से डिस्पोज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा नियत तिथि पर केसों का निराकरण हो। साथ ही नामांतरण, फौती नामांतरण आदि राजस्व प्रकरणों के समय से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि पुराने रिकॉर्ड को तीन दिवस में जिला रिकॉर्ड रूम में जमा कराएं। ऐसा नहीं होने पर संबंधित रीडर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा दायरा मेंटेन रखें।

कलेक्टर ने पेशीयों की कॉज लिस्ट तैयार रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित तिथि पर केसों का निराकरण हो। कलेक्टर ने मातगुवां नायब तहसीलदार कोर्ट में बैठकर पुराने प्रकरणों की जांच की और जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व सेवाओं का समय पर आमजन को लाभ मिले। इस दौरान उन्होंने बाकीलों एवं आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button