छतरपुरमध्यप्रदेश

विकास को रफ्तार देने भाजपा को भारी मतों से जिताएं: ललिता यादव

चौबे कॉलोनी और रामाजी नगर में महिलाओं ने दिया जीत का आर्शीवाद

छतरपुर। छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती ललिता यादव ने शुक्रवार को शहर के वार्ड क्र. 23 और 34  के अंतर्गत चौबे कॉलोनी, रामाजी नगर तथा सनसिटी कॉलोनी के बाहर घर-घर जाकर संघन जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड के पुरूषों के साथ महिलाओं ने भी विजयश्री का आर्शीवाद प्रदान किया। वार्ड में जगह-जगह महिलाओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती ललिता यादव के वार्ड में पहुंचते ही महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया। महिलाओं ने उन्हें आत्मीयता से गले लगाया और कहा कि वे तो भाजपा को अपना मत और समर्थन दे रही है उनके संपर्क के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निश्चिय कर चुके है। महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्होंने स्टेडियम में सुनने के बाद पक्की तरह यह दृढ निश्चिय कर लिया है कि यदि देश और प्रदेश को बचाना है तो मोदी के हाथ मजबूत करना पड़ेगे। श्रीमती ललिता यादव ने भरोसा दिया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार न केवल मध्यप्रदेश और छतरपुर क्षेत्र का विकास तीव्र गति से करेगी बल्कि देश की सुरक्षा से कभी कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों को विकसित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने यह बात अपनी सभा में मंच से कही भी। प्रधामनंत्री श्री मोदी के द्वारा जल्द ही केन बेतवा लिंक परियोजना धरातल पर उतारे जाने का काम शुरू होने वाला है। 45 हजार रुपए करोड़ा की इस परियोजना से बुंदेलखण्ड में समृद्धि आएंगी और बुंदेलखण्ड, पंजाब को भी कृषि के क्षेत्र में मात देकर आगे निकल जाएंगा। 
भाजपा की शिवराज सरकार में मंत्री रही श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि विकास का दूसरा नाम ही भाजपा है। उन्होंने खुद नगर पालिका अध्यक्ष के अपने कार्यकाल में शहर में सीमेंट रोड का जाल बिछाया था। प्रदेश में शिवराज सरकार और देश में मोदी सरकार विकास की नई इवारत लिख रही है। विकास का यह क्रम बरकरार रखने के लिए भाजपा को भारी मतों से जिताना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button