छतरपुरमध्यप्रदेश
बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर बांटी जा रही मतदाता पर्ची

छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे सायं 6 बजे तक होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार मतदाताओं को घरों-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। संबंधित बीएलओ मतदाता पर्ची मतदाताओं के घर पहुंचकर दे रहे है।
साथ ही मतदाताओं बताया जा रहा कि अपने साथ मतदाता पहचान पत्र या 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज साथ रखे। जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सेवा पहचान पत्र, दिव्यांग यूनिक कार्ड, पेंशन दस्तावेज एवं अधिकारिक पहचान पत्र में कोई भी एक दिखाकर मतदान कर सकंेगे।

















