शीलिंग पब्लिक स्कुल मे मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुशील शिवहरे ने ध्वज फहराया

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। नगर के विद्यालय शीलिंग पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर 77वाँ गणतंत्र दिवस, देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन, वार्ड न 34 के पार्षद माननीय लॉयन अधिवक्ता सुशील शिवहरे ने ध्वज फहराया। तदोपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वज को सलामी दी गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वंदे मातरम् के जयघोष से आकाश गूंज उठा।

इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा वार्षिक खेल समारोह के पुरस्कार वितरित किए गए। माँ भारती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, नाटक एवं गीत-संगीत की अनुपम प्रस्तुतियाँ दी गईं।
विद्यालय की प्राचार्या ख्याति गौतम के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक संतोष गुप्ता, योगेश कौशिक, चरणदास, रोहित, अरविंद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ — सुषमा त्रिपाठी, मीनाक्षी शुक्ला, शोभा जैन, नम्रता राजपूत, प्राची, नेहा, रेशु अरजरिया, सदफ, अंकिता, हेमपुष्पा, अभिका, सुषमा तिवारी, सुषमा त्रिपाठी आदि एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मुख्य अतिथि माननीय लॉयन सुशील शिवहरे द्वारा छात्रों को ए.आई. के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शीलिंग स्कूल में पहले से ही ए.आई. से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि उनके पास उपलब्ध अतिरिक्त बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री गरीब छात्रों को प्रदान कर उनकी शिक्षा में योगदान दें।

















