सागर

गढ़ाकोटा में सामूहिक रूप से मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गढ़ाकोटा नगर पालिका द्वारा आयोजित सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित अभिषेक भार्गव युवा भाजपा नेता संगीता मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा मनोज तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा धनंजय गुमास्ता सीएमओ नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटाने गर्मामयी उपस्थिति प्रदान कर मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सामाजिक क्षेत्र एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि यह देश केवल भूमि नहीं, बल्कि संविधान, संस्कार और बलिदानों से बना राष्ट्र है। हम सभी देशवासियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागीहोना जरूरीहैगणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गढ़ाकोटा, नगर गढ़ाकोटा एवं ग्रामीणक्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय शालाओं मैं हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया, इसी श्रृंखला में नगर गढ़ाकोटा मुख्य बस स्टैंड स्थित नगर पालिका कार्यालय में श्रीमती संगीता/ मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा ने समस्त पार्षदगणों श्रीमती फूलवती /पुरुषोत्तम यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया, होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल में कलाम सर डायरेक्ट बिल्किस बेगम प्राचार्य सोनू सर एवं समस्त कान्वेंट स्कूल परिवार की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा में एस,एस ठाकुर, प्राचार्य जयकांत खरे प्रभारी संकुल हरगोविंद साहू प्रधान अध्यापक एवं समस्त शाला परिवार ने ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय महापर्व की श्रृंखला में नगर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० घनश्याम भारती ने प्रातः 8 बजे गांधी जी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रध्वज फहराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ० एस०एम० पचौरी थे, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष शमिक कुमार शर्मा थे, गणमान्य अतिथियों में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आर०आर० रावत, रामविशाल दुबे तथा मनीष जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। संचालन आकृति खरे एवं श्रीमती शिम्पी मौर्या ने किया तथा आभार पुष्पेंद्र बर्मन ने व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ०भारती ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण कराने वाला ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार दिया है इसके साथ ही कर्तव्यों का पालन करना हमारा नैतिक दायित्व है।

उन्होंने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अनुशासन, सदाचार और सेवा भाव को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. एम. पचौरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य साहस की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य अच्छे मनुष्य का निर्माण है साथ ही उन्होंने महाविद्यालय को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सामूहिक प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया। श्री आर. आर. रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान का पालन करना हर नागरिक का प्रथम दायित्व है।

उन्होंने सत्य, कर्तव्य, परिश्रम और ईमानदारी को जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को ऊँचे आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी। श्री शामिक कुमार शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करके प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। शिक्षकों में श्री आकाश सेन एवं श्री गजेन्द्र सेन द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने माहौल को और अधिक प्रेरणादायक बनाया। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार समूह भी उपस्थित रहे जिन्होंने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। विगत दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी मंच से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती शिम्पी मौर्या, श्रीमती रश्मि कुर्मी, श्रीमती भावना कबीरपंथी एवं श्री बृजलाल अहिरवार ने भी अपने प्रेरक उद्बोधन प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय मूल्यों, शिक्षा के महत्व एवं युवा शक्ति की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
धनंजय गुमास्ता उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित-
धनंजय गुमास्ता मुख्य नगर पालिका अधिकारी गढ़ाकोटा एवं रहली उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम जिलासागर में मुख्य अतिथि राजेंद्र शुक्ला जी उपमुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किए गये, गढ़ाकोटा पत्रकार संघ द्वारा श्री गुमास्ता जी को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button