छतरपुर

कलेक्टर ने अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर 4 अनावेदकों पर 1 लाख रुपए से अधिक राशि की पेनाल्टी अधिरोपित की

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने 4 अनावेदक के खिलाफ अवैध रूप से रेत उत्खनन, परिवहन व भंडारण करने पर खनिज विभाग में दर्ज प्रकरणों में प्रतिवेदन के आधार पर 27 जनवरी 2026 को कुल 1 लाख 22 हजार 500 रुपए राशि की पेनाल्टी अधिरोपित की है। अनावेदक छोटू कुशवाहा पर 30625 रूपये, वीरेंद्र सिंह पर 30625 रूपये, शशांक बाजपेई पर 30625 रूपये एवं परशु कुशवाहा पर 30625 रूपये की पेनाल्टी अधिरोपित की है। साथ ही राशि जमा कराने के आदेश दिए गए।

Related Articles

Back to top button