पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हो रहे 2 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत हो रहे 2 पुलिस अधिकारियों 1. सहायक उप निरीक्षक रूपराम पटेरिया, 2. प्रधान आरक्षक राजेंद्र कुमार रिछारिया
को सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत हुवे सहायक उप निरीक्षक रूपराम पटेरिया द्वारा जिला टीकमगढ़, निवाड़ी एवं छतरपुर के विभिन्न थानों में तथा वर्तमान में चौकी घुवारा थाना भगवा में, प्रधान आरक्षक राजेंद्र कुमार रिछारिया जिला छतरपुर के विभिन्न थानों में, वर्तमान में पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी रूपराम पटेरिया द्वारा 36 वर्ष से अधिक, एवं राजेंद्र कुमार रिछारिया द्वारा 41 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों के व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।
आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

















