यूजीसी के विरोध में आज सुबह से ही दमोह बंद देखा जा रहा है, पुलिस- प्रशासन अलर्ट

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। यूजीसी विरोध को लेकर दमोह शहर सुबह से बंद नजर आ रहा है। मनोज देवलिया के अलावा और भी दमोह के मौजूद जनों ने सभी लोगों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान कर रहे हैं। साथ ही संभावना जताई जा रही है

वह कि दोपहर 12:00 बजे के बाद ही प्रतिष्ठान खुलेंगे,इस दौरान दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में शहर और जिले भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

मोर्चा संभाले हुए हैं। कहीं भी किसी भी जगह कोई स्थिति बिगड़े ना। इसको लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, पुलिस के द्वारा वज्र वाहन, सीसीटीवी कैमरे वाले वाहन, पुलिस टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं।

घंटा घर पर सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई सरोज ठाकुर, तहसीलदार रॉबिन जैन, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, पटवारी तिलक यादव के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है।

















