खजुराहोमध्यप्रदेशसागर संभाग

कांग्रेस पार्टी चाहती है हर वर्ग का चहुंमुखी विकास : नातीराजा

दीपावली बाद गांवों में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी की जोरदार अगवानी

खजुराहो। कांग्रेस पार्टी के राजनगर विधानसभा के प्रत्याशी एवं क्षेत्रीय विधायक कुं. विक्रम सिंह नातीराजा ने कहा है कि आजादी के बाद से कांग्रेस ही आमजनों के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है। गांव-गांव में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर कांग्रेस की सरकार ने आमजनों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग का चहुमुखी विकास चाहती है। विधायक श्री सिंह सोमवार को लगभग दर्जन गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दीपावली के बाद राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोड़ापुरवा, ललपुर, तालगांव, भभुआ, रामनगर, डिगोनी, भाटन बम्हौरी, सुरा एवं उमरया में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को दीपों के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी से कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में अनंत खुशहाली लेकर आए। दीपों की जगमग की तरह हरेक गांव में विकास का प्रकाश हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी जरूरी है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने श्री सिंह की आत्मीय अगवानी की। उन्हें तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button