छतरपुर

बड़ी खबर: थाने में बंद 151 के आरोपी ने लगाई फांसी, हुई मौत

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिले के राजनगर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ थाने में बंद धारा 151 के एक आरोपी ने लॉकअप के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को शांति भंग की आशंका (धारा 151) के तहत गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते लॉकअप के भीतर ही फांसी लगा ली। जैसे ही पुलिस स्टाफ की नजर उस पर पड़ी, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे ‘मृत घोषित’ कर दिया।

Related Articles

Back to top button