उत्तरप्रदेश

जिलास्तरीय माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न

@महोबा- अखिलेश कुमार शिवहरे। दिनांक – 15/2/2026 कों भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस परमानंद चौक महोबा में जिलास्तरीय माता भगवती जगदम्बा की महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न की गई।
साधना के शुभारंभ में परमपूज्य गुरुवर श्री एवं माता भगवती जगदम्बा के ओजस्वी जैकारे क्रमश:कु.गोमती प्रजापति व कु. अंजली प्रजापति द्वारा लगवाए गए तत्पश्चात शंखध्वनि करते हुए दिव्य महाआरती क्रम पूर्ण किया।

साधना समापन के पश्चात उपस्थित सभी माँ भक्तो को टीम प्रमुख श्री सुरेन्द्र सिंह जी ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जो गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त क्रियाओं को निरंतर अपने जीवन में धारण करता है उसे हर समस्याओं का समाधान माँ की कृपा से प्राप्त होता है।  टीम प्रमुख श्रीमती रेखा कुशवाहा जी ने बहनों को आवाहन करते हुए कहा कि यह कलिकाल का भयावह वातावरण है इससे बचना है तो हमें नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीना है माँ की साधना करना है बहनें अपने जीवन को युग परिवर्तन की यात्रा में समर्पित करें।

भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला उपसंगठन मंत्री श्री सुभाष चन्द्र कुशवाहा जी ने कहा कि हमें  गुरुवर श्री की विचारधारा को आत्मसात कर उस विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना है यदि हम एक परिवार को नशा मांसाहार मुक्त बनाने में सफल रहे तो हम गुरुवर और माँ की कृपा के पात्र बनते हैं। और हमारा जीवन सार्थक होता है।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि महाआरती का उद्देश्य जन-जन में माँ की चेतना जागृत करना और समाज को नशा मांसाहार मुक्त बनाना है। उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जनकल्याण हेतु अपने जीवन को समर्पित करो। यह समय बार बार नहीं मिलेगा इसका सदुपयोग कर लो। परमपूज्य गुरुवर श्री ने नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प दिलाया है योग ध्यान साधना का क्रम प्रदान किया है‌ जिसे अपनाना नितांत आवश्यक है। संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए । भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष श्री अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित सभी माँ भक्तों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन के महोबा तहसील अध्यक्ष श्री मातादीन सेन जी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश शिवहरे, गोविंद कुशवाहा, जगदीश, चन्द्रभान, कमलेश, रविकांत, पप्पू , अरविंद, राजबहादुर ,रामभरोसे, संजीव, राकेश ,अनुसुइया, पिंकी, रजनी, राजकुमारी ,माया , आरती , पूरन , राजेश, सुनीलदत्त, बलराम आदि सैकड़ों माँ भक्तों ने माँ की साधना का लाभ प्राप्त कर शक्ति जल प्राप्त किया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान जीवन जीने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button