दमोह
सिलेंडर लेने आए बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजा खेड़ी के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने का दुखद घटना क्रमसामने आए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान और यूवी रेड्डी द्वारा चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय पिता संदीप श्रीवास्तव उम्र 18 वर्ष निवासी क्रोमा कपड़ा दुकान के सामने दमोह हाल और दूसरे मृतक का नाम प्रबल पिता प्रदीप श्रीवास्तव उम्र 17 वर्ष निवासी पथरिया बता दे कि दोनों गैस सिलेंडर लेने आए थे,जो कि वापस जा रहे थे। तभी खोजा खेड़ी के पास ट्रक की टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई.वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल बारीकी से शुरू कर रही है।

















