सागर

बड़ी खबर: युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। थाना केंट क्षेत्र अंतर्गत एमआरसी पर्वत अली के सामने भैसा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास 19 फरवरी 2025 को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मनोज अहिरवार पिता प्रेमनारायण अहिरवार, निवासी भैसा के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया तथा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।

पत्थरों से सिर कुचलकर की गई हत्या
मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल से परिस्थितिजन्य एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मौके पर मृतक के सिर से अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया तथा पास में पत्थर पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना केंट में अपराध क्रमांक 79/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कुमार कश्यप को तत्काल अवगत कराया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सघन जांच के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार-
नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना केंट पुलिस द्वारा सघन पतारसी की गई। वैज्ञानिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण तथा साइबर सेल की मदद से लगातार कड़ियाँ जोड़ी गईं। मुखबिर की सूचना पर संदेही —
नितिन उर्फ शुभम पिता माखन सेन, निवासी भैसा केंट जल्लाद उर्फ दुर्गेश रैकवार पिता मुन्ना रैकवार, निवासी भैसा केंट, मनीष पिता हरीचरण अहिरवार, निवासी ग्राम  भैसा केंट, को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते मनोज को शराब पीने के बहाने कच्चे रास्ते पर करीब 100 मीटर अंदर ले जाकर लात-घूंसों से मारपीट की और बाद में पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button