दमोह
मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 7 लोग घायल

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। जिले के देवलाई गांव में मजदूरों से भरा ऑटो पलटा, 7 लोग घायलः फसल कटाई करने जा रहे थे 10 मजदूर, ड्राइवर पर केस दर्ज।

दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत देवलाई गांव में शनिवार दोपहर मजदूरों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलट गया। इस हादसे में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

















