सागर

अनियमितताओं और अनुशासनहीनता के चलते  प्राचार्य खजुराहो गणेश यादव निलंबित

@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। कमिश्नर श्री अनिल सुचारी द्वारा वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो प्राचार्यों और एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जिला छतरपुर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खजुराहो में पदस्थ प्राचार्य श्री गणेश यादव को अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। कलेक्टर जिला छतरपुर के अनुसार श्री यादव के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि श्री यादव ने तत्कालीन प्राचार्य के रूप में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डहर्रा में पदस्थ रहते हुए सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के दौरान अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं तथा अन्य वित्तीय अनियमितताएं कीं।

उक्त प्रकरण में संबंधित अधिकारियों के कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन पाए जाने पर मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।

Related Articles

Back to top button