छतरपुर
प्रभारी कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का किया निरीक्षण

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और जिपं सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ई.व्ही.एम. वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान कोषालय अधिकारी विनोद श्रीवास्तव एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समक्ष में ई.व्ही.एम. मशीनों की सुरक्षा के दृष्टिगत गोदाम को खुलवाकर निरीक्षण किया और पुनः लॉक एवं सील कराया गया।

साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों की लगातार हो रही रिकॉर्डिंग को चेक किया। इस आशय की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई। इस दौरान निरीक्षण के संधारित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रति माह ई.व्ही.एम के बंद गोदाम एवं तीन माह में गोदाम को खोलकर चेक किया जाता है।

















