छतरपुर

“समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के अंतर्गत थाना एवं चौकी प्रभारी हेतु सीसीटीएनएस रैंकिंग विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के अंतर्गत आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में सीसीटीएनएस रैंकिंग विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

इसमें अपराध संबंधी विवरण की फीडिंग, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के शारीरिक विवरण का दर्ज करना, केस डायरी, वाहन, ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल सामग्री सहित अन्य संपत्तियों की जप्ती से संबंधित प्रविष्टियां, गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों में शारीरिक विवरण एवं पहचान के निशानों की जानकारी दर्ज करने सहित सीसीटीएनएस अंतर्गत विभिन्न प्रपत्रों की सही एवं समयबद्ध फीडिंग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


प्रशिक्षण का उद्देश्य सीसीटीएनएस प्रणाली के बेहतर संचालन के माध्यम से जिले की सीसीटीएनएस रैंकिंग को सकारात्मक बनाए रखना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा सीसीटीएनएस प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अन्नू तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button