पुलिस नें अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के साथ 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 525 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रुपये का जप्त

@पन्ना- महबूब अली। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा पवई थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा किसी तरह के अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देशन दिये। मादक पदार्थो क जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारी अलर्ट है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार को मुखबिर तंत्र ने बताया दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लेकर पवई बायपास तिराहा स्थित माही ढाबा के पास बिक्री हेतु बैठे हैं।
थाना प्रभारी मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर देखा जहाँ दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग लिये बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर भागने लगे उक्त दोनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई एवं संदेहियो के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर क्रमश: 2.193 किलोग्राम एवं 2.289 किलोग्राम कुल 4.525 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती लगभग 90,000/- रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ (गाँजा) को जप्त किया गया है।
मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है दोनों आरोपी
1. राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पिता महादेव अग्निहोत्री, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर
2. नीलेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, निवासी ग्राम नहदौरा थाना राजनगर जिला छतरपुर

















