खाद-बीज के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, किसान से की थी 2.34 लाख की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार कार एवं नगदी भी की जप्त

@पन्ना- महबूब अली। पुलिस ने किसानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खाद और बीज का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच देकर यह गिरोह अब तक लाखों की ठगी कर चुका है। मामला पन्ना के शाहनगर का है, जहाँ एक किसान को झांसे में लेकर आरोपियों ने 2.34 लाख रुपये ठग लिए। जब किसान को धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो तुरंत पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच शुरू कि। पुलिस की टीम सीधे उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुँची और वहां से गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लग्जरी कार और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सिर्फ पन्ना ही नहीं, बल्कि जबलपुर और झांसी जैसे बड़े महानगरों के शहरों में भी सक्रिय था।फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के बाकी फरार सदस्यों तक पहुँचा जा सके। पन्ना पुलिस ने किसानों से यह अपील की है वे किसी भी अनजान व्यक्ति के लुभावने ऑफर में न आएं।

















