सागर

आज का शिक्षित बालक कल का सशक्त भारत है: मनोज तिवारी, शासकीय सांदीपनि साबूलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र 2026- 27 हेतु जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

@गढ़ाकोटा- पीएल पटेल। सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित सांदीपनी साबूलाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव 2026 के तहत नए शैक्षणिक सत्र का उत्साहपूर्ण कार्यक्रम किया गया विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों और नगरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम 1 अप्रैल, 2 अप्रैल एवं 4 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा, जिसका समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया विद्यालय में कक्षा 1 से 9 /11 वी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम एवं विभिन्न शैक्षणिक सत्र में अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। शिक्षा के महत्व पर विशेष संवाद रखा जाएगा, वहीं छात्र-छात्राओं के लिए विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई है।”गढ़ाकोटा, प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि मनोज तिवारी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा ने अपने उद्बोधन में कहाआज का शिक्षित बालक, कल का सशक्त भारत है।

आज 1 अप्रैल को नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शासकीयसंदीपनी बाबूलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनोज तिवारी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा सम्मिलित हुए, बसंत यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं संबोधित किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के उत्साह और मुस्कान ने यह संदेश दिया कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सच्ची कुंजी है। विद्यालय का पहला कदम ही जीवन की सबसे मजबूत नींव रखता है—यही से सपनों को उड़ान मिलती है और व्यक्तित्व का निर्माण होता है।

इस अवसर पर विद्यालय एस,एस,ठाकुर प्राचार्य, जयकांत खरे संकुल प्रभारी, निर्मल सर, आनंद सर, चंदाबाई, सोनू, एकदम विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षकगणों के साथ पत्रकार साथी छात्र-छात्राओं के अभिभावक पार्षद गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button