देश
कुरुक्षेत्र में नशा मुक्ति पदयात्रा का किया गया भव्य आयोजन, भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न अजय अवस्थी जी हुए शामिल

हरियाणा। दिनांक 2/12/23 को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हरियाणा प्रदेश के कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक नशा मुक्ति पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें हजारों की संख्या में गुरु भाई गुरु बहने उपस्थित हुए, प्रमुख रूप से इस यात्रा का नेतृत्व भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न आदरणीय अजय अवस्थी जी के द्वारा किया गया, यह यात्रा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी एवं क्षेत्र वासियों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में मां गुरुवर के भक्त व अन्य लोग शामिल हुए।










