देश

तीन राज्यों की जीत 2024 में हैट्रिक की गारंटी: पीएम मोदी

नई दिल्ली। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बीच पीएम मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

जहां मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जीत की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। क्योंकि नकारात्मक शक्तियां अब तेजी से एकजुट होने का प्रयास कर रही हैं। समाज में खाई पैदा करने वाले अब नए मौके तलाशेंगे। हमें उनसे मुकाबला भी करना है। उनका जवाब भी देना है। लेकिन उससे भी बढ़कर हमें जनता की रीढ़ को बनाए रखना है।

बिरोधी दलों पर किया हमला, सुधर जाओ, नहीं तो जनता चुन-चुनकर साफ कर देगी-
मोदी ने आगे कहा आज के ये नतीजे उन ताकतों को भी चेतावनी है जो प्रगति और जनकल्याण की राजनीति के खिलाफ खड़े रहते हैं। जब भी विकास होता है, कांग्रेस और उसके साथी विरोध करते हैं। जब हम वंदे भारत लॉन्च करते हैं तो कांग्रेस और उसके साथी मजाक उड़ाते हैं, जब हम गरीबों के लिए घर बनाते हैं तो वे रुकावट डालते हैं, जब हम नल से जल की योजना बनाते हैं तो वे इस पर रोड़ा डालते हैं। ऐसी सभी पार्टियों को आज गरीबों ने चेतावनी दी है। सुधर जाओ, नहीं तो जनता आपको चुन-चुनकर साफ कर देगी।

राष्ट्रसेवा से ही जीता जा सकता हैं जनता का दिल-
मोदी ने कहा, ऐसे लोग जो भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करने वाली जांच एजेंसियों पर प्रहार करने में जुटे हैं, वे समझ लें कि ये चुनाव नतीजे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का भी जनसमर्थन है। ये चुनाव नतीजे कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लिए बड़ा सबक है। ये सबक है कि सिर्फ कुछ परिवारवादियों के मंच पर एक साथ आ जाने से फोटो कितनी अच्छी निकल जाए, देश का भरोसा नहीं जीता। देश की जनता का दिल जीतने के लिए राष्ट्रसेवा का जज्बा होना चाहिए और घमंडिया गठबंधन में वो रत्ती भर भी नजर नहीं आता है।

तीन राज्यों की भारी जीत 2024 की हैट्रिक की हैं गारंटी-
उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। आज के जनादेश ने यह भी साबित किया है कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को लेकर देश के भीतर, देश के हर नागरिक के दिल में जीरो टॉलरेंस बन रही है। आज देश को लगता है कि इन तीन बुराइयों को खत्म करने में अगर कोई प्रभावी है, तो वह भाजपा ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान छेड़ रखा है, उसको भारी जनसमर्थन मिल रहा है। यह उन दलों, नेताओं को मतदाता की साफ-साफ चेतावनी है, जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने में जरा भी शर्म महसूस नहीं करते। उन लोगों को आज देश की जनता ने साफ-साफ संदेश दे दिया है।

कांग्रेस का आदिवासी समाज ने किया सफाया- मोदी ने कहा चुनाव नतीजों ने एक बात और स्पष्ट की है। देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है, वह सरकारें सत्ता से बाहर हुई हैं। चाहे राजस्थान हो, छत्तीसगढ़ हो या तेलंगाना हो। ये सभी सरकारें पेपर लीक और भर्ती घोटालों के आरोपों में घिरी हुई थीं। परिणाम यह हुआ कि आज ये दल सत्ता से बाहर हैं। देश में भरोसा बढ़ रहा है कि भाजपा उसकी आकांक्षा को समझता है, उसके लिए काम करता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा जिस कांग्रेस सरकार ने आदिवासी समाज को पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने उसका सफाया कर दिया। आज यही भावना हमने छत्तीसगढ़, राजस्थान में देखी है। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है। उसे भरोसा है कि इस आकांक्षा को सिर्फ और सिर्फ भाजपा पूरी कर सकती है।

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा नारी शक्ति का विकास भाजपा के विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी है। इस चुनाव में माताओं-बहनों-बेटियों ने भाजपा की जीत की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली थी। मैं आज पूरी विनम्रता से देश की बहन-बेटी से यही कहूंगा कि भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, वो शत प्रतिशत पूरे किए जाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी।

उन्होंने आगे यह भी कहा मेरी माताओं-बहनों-बेटियों, युवा साथियों, किसानों ने जो निर्णय दिया है, उनके सामने मैं नतमस्तक हूं। इस देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिश हुई। लेकिन मैं लगातार कहता था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। जब मैं चार जातियों की बात करता हूं हमारी नारी शक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार। इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। आज बड़ी संख्या में हमारे ओबीसी साथी इसी वर्ग से आते हैं। आज बड़ी संख्या से हमारे साथी इसी वर्ग में आते हैं। इन चुनावों में इन चारों जातियों ने भाजपा की योजनाओं और भाजपा के रोडमैप को लेकर बहुत उत्साह दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button