बड़ी खबर: मोहन की टीम के सभावित मंत्रिमंडल सूची आई सामने

भोपाल। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव की टीम के नाम अब सामने आने लगे हैं हमारे भोपाल से जुड़े सूत्रों ने बताया की मुख्यमंत्री मोहन यादव की टीम में यह चेहरे शामिल हो सकते हैं जिसमे मोहन यादव सीएम
राजेन्द्र शुक्ल डिप्टी सीएम
जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम
1- एंदलसिंह कंसाना – सुमावली – मुरैना से एकमात्र प्रबल दावेदार – सिंधिया के साथ बीजेपी में आए,चुनाव हारे – 2023 में जीते
2- प्रद्युम्न सिंह तोमर – ग्वालियर – सिंधिया के कट्टर समर्थक,पिछली बार भी मंत्री थे – सामान्य वर्ग
3- पन्नालाल शाक्य – गुना – पहले भी विधायक रह चुके हैं – एससी होने का फायदा मिल सकता है
4- भूपेंद्र सिंह – खुरई – मौजूदा सरकार में शहरी विकास मंत्री थे इससे पहले गृहमंत्री और परिवहन मंत्री रह चुके थे – ओबीसी
5- गोविंद राजपूत – सुरखी – सिंधिया के कट्टर समर्थक, मौजूदा सरकार में परिवहन मत्री थे – सामान्य वर्ग
6- हरीशकंर खटीक – जतारा – पहले भी मंत्री रह चुके है – एससी
7- ललिता यादव – छतरपुर – पहले भी मंत्री रह चुकी है , महिला कोटा – ओबीसी
8- धर्मेंद्र लोधी – जबेरा – जातिगत समीकरण साधने में मददगार हो सकते है
9- ब्रजेंद्र प्रताप सिंह – पन्ना – वीडी और शिवराज के करीबी
12- रीति पाठक – सीधी – आलाकमान की पसंद , दो बार सांसद , महिला कोटा
13- कृष्ना गौर -गोविंदपुरा ,ओबीसी महिला ,रिकॉर्ड जीत
14- बिसाहूलाल सिंह – अनूपपुर – आदिवासी चेहरा , कमलनाथ सरकार में मंत्री थे,सिंधिया के साथ बीजेपी में आए, चुनाव हारे, अब विधायक
मौजूदा सरकार में मंत्री थे
15- संजय पाठक – विजयराघवगढ़ – लगातार विधायक,पहले भी मंत्री रहे,युवा चेहरा,आपरेशन लोटस का अहम किरदार
16- अजय विश्नोई – अनुभवी,पहले भी मंत्री रहे,महाकौशल की उपेक्षा का मुद्दा उठाते रहे
17- राकेश सिंह – जबलपुर पश्चिम – चार बार से सांसद, साफ छवि, पूर्वे प्रदेश अध्यक्ष अनुभव का लाभ लेने के लिए मौका दिया जा सकता है
18- संपतिया उइके – मंडला – महिला कोटा, आदिवासी वोट बैंक , अनुभवी
19- विजय पाल सिंह-नर्मदापुरम के सोहागपुर से लागतार जीत रहे
20- प्रभुराम चौधरी – सांची – सिंधिया के कट्टेर समर्थक,मौजूदा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे
21- नारायण सिंह पंवार – ब्यावरा – दूसरी बार के विधायक
22- अरुण भीमावद – शाजापुर – दूसरी बार के विधायक,8 बार के विधायक हुकुम सिंह कराड़ा को शिकस्त दी
23- आशीष शर्मा – खातेगांव – तीन बार के विधायक, युवा चेहरा , कांग्रेस के दिग्गज दीपक जोशी को मात दी
24- विजय शाह – हरसूद – लगातार विधायक,आदिवासी चेहरा,शिवराज सरकार में मंत्री थे , अनुभवी
25- अर्चना चिटनीस – बुरहानपुर – महिला कोटा,पहले भी मंत्री रह चुकी है,आरएसएस की पसंद
26- निर्मला भूरिया – पेटलावद – आदिवासी चेहरा, पहले भी विधायक रही,महिला कोटा
27- रमेश मेंदोला – इंदौर (क्रमांक 2) – लगातार विधायक,सबसे ज्यादा वोटो से जीते,कैलाश विजयवर्गीय के कट्टर समर्थक
28- उषा ठाकुर – महू – शिवराज मंत्रिमंडल में धर्मस्व मंत्री थी,हिंदुत्व का चेहरा,लगातार विधायक,संघ की पसंद
29- तुलसी सिलावट – सांवेर – शिवराज सरकार में मंत्री थे, सिंधिया के कट्टर समर्थक, लंबे समय से विधायक
30- हेमन्त खंडेलवाल-बैतुल,संघ और दिल्ली दोनो की पसंद
31- चेतन कश्यप – रतलाम नगर – लगातार विधायक बन रहे है, संगठन की पसंद
32- हरदीप डंग – सुवासरा – शिवराज सरकार में मंत्री थे , सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए,एकमात्र सिख चेहरे