मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

चोरों ने ज्वेलर्स की पर 1 करोड़ से अधिक की चोरी को दिया अंजाम

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बमीठा थाना में 4 लाइन ओवरब्रिज के पास स्थित छवि ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। बता दें कि ओम प्रकाश, संतोष सोनी रोजाना की तरह रात में छतरपुर गए हुए थे और दुकान में कोई नहीं था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने सूनी दुकान का फायदा उठाकर छत के ऊपर बनी जीना की गुमटी की चीप उठाकर दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर नगदी समेटकर ले गए।

1 करोड़ से अधिक की हुई चोरी-
जानकारी में पीड़ित संतोष सोनी ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखी 20 किलो चांदी, 10 तोला सोना एवं 50 हजार रुपये नगद चोरी करके ले। आरोप है कि तकरीबन 1 करोड़ से ऊपर की चोरी हुई है। घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा टी आई जसवंत ककोडिया और पुलिस बल मौके ओर पहुंचकर घटना और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button