मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

बड़ी खबर: छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा ना देने पर छेड़छाड़ के आरोपी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लड़की सहित दो लोगो को मारी गोली

लड़की के दादा की गोली लगने से मौके पर दर्दनाक मौत, लड़की का चाचा और लड़की गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा ना देने पर छेड़छाड़ के आरोपी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन गोली को मारी गोली, लड़की के दादा की गोली लगने से मौके पर दर्दनाक मौत, लड़की का चाचा और लड़की गोली लगने से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, सूचना मिलते ही घायलों का हाल-चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे एसपी अगम जैन, वहीं घटना की जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमर मिश्रा, पुलिस आरोपी की तलास में जुटी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने दो महीने पहले सिविल लाइन थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी, तभी से आरोपी फरार था, 2 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी, जिसके चलते आरोपी ने दो महीने बाद छेड़छाड़ के राजीनामा के लिए पहले दबाव बनाया और जब पीड़ित परिवार ने राजीनामा देने से इनकार कर दिया तो उसके घर में घुसकर गोली मार दी, अगर इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेती और 2 महीने से फरार छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लेती तो यह घटना रुक सकती थी।https://youtu.be/JBtwvunzp9Q?si=1Zd3njLmmBiViQnc

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button