मध्यप्रदेशपन्नासागर संभाग
पोर्टल पर मेरिट लिस्ट जारी

पन्ना। म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सुपर 5000 योजना अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल से शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्राप्त मेरिट लिस्ट श्रम विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। मंडल अंतर्गत वैध पंजीयन धारक श्रमिक अपने पुत्र-पुत्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में श्रम पदाधिकारी कार्यालय पन्ना में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।