मध्यप्रदेशदमोहसागर संभाग

पंजीकृत वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित की जाये-कलेक्टर श्री अग्रवाल

दमोह। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चालू है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिले के पंजीकृत वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा सीमावर्ती ज़िले पड़ौसी राज्यों से समर्थन मूल्य पर बेचने के लिये लाये जाने वाले धान की आवक को रोकने के लिये चौकस नाकेबंदी सुनिश्चित की जाये, मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीदे गये धान की गोदामों में समय-समय पर निगरानी की जाये, पंजीकृत किसानों द्वारा मंडी में धान विक्रय की जानकारी संकलित की जाये ताकि एक ही किसान के नाम से मंडी और उपार्जन केन्द्र दोनों पर धान विक्रय की संभावना न्यूनतम हो, जिन वेयरहाउस में उपार्जन केन्द्र बनाया गया है, उन वेयरहाउस में पूर्व से भंडारित स्कंध का सत्यापन सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने निर्देशित किया है खरीदी की सतत निगरानी की जाये और समर्थन मूल्य पर धान की खरीद में जानबूझकर अनियमितता करने वाली समितियों, स्व सहायता समूह, गोदाम संचालक एवं अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button