मध्यप्रदेशपन्नासागर संभाग

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक

पन्ना। कलेक्टर हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य सुरक्षा पर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. व्ही.एस. उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय एवं नीतू खरे, नापतौल निरीक्षक अर्चना मिश्रा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मिलावटी खाद्य सामग्री के परिवहन और उपयोग पर सख्ती से रोकथाम के लिए की गई कार्यवाही और खाद्य पदार्थों के नमूना व जांच रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तर पर निगरानी दल के गठन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य जिलों से मिलावटी पदार्थ के परिवहन पर तत्काल रोकथाम की कार्यवाही और संबंधित जिले के जिला दण्डाधिकारी को इस बावत सूचित करने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए।बैठक में ईट राइज चैलेंज प्रतियोगिता की गतिविधियों, मिलावट के विरूद्ध जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने सहित मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच, मिलावटी दूध पर जुर्माना और बार-बार लापरवाही पर खाद्य कारोबारियों के लायसेंस निरस्तीकरण, नियमित रूप से नमूना प्राप्त करने के अभियान के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में और खुले में मांस, मछली विक्रय की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन से संबंधित जन शिकायतों के त्वरित निराकरण, दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाने सहित मिलावट संबंधी सूचना प्राप्त होने पर आकस्मिक निरीक्षण कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button