नाना प्रकार की गम्भीर बीमारियों से त्रस्त हैं, आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, लोगों को इन समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उम्मीद की किरण के रूप में भगवती मानव कल्याण संगठन के सिवा अन्य कोई मार्ग है ही नहीं: शिव बहादुर सिंह

डेस्क न्यूज। आज के समय में बड़ी अजीब विडम्बना ये है कि लोग परेशान हैं ,समस्याओं से घिरे भी हैं पर जब कोई समाधान आप बताएंगे तो उससे कन्नी काटते नजर आयेंगे। लोग आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। समाज में कई लोग ऐसे भी हैं जो मजबूर लोगों को ठग रहे हैं। लोगों के पास कोई पुख्ता समाधान नहीं है। सबसे बड़ी विडम्बना ये है कि लोग परेशान हैं फिर भी नशे और माँस का सेवन और चरित्र हीनता करके अपने अच्छे खासे जीवन को बर्बाद करने पर तुले हुये हैं।
बड़ी हँसी आती है तब जब ये देखने को मिलता है कि अपनी तमाम समस्याओं का समाधान ना करके दूसरों के चक्कर में पड़कर स्वयं का जीवन नष्ट कर रहे है। आप एक बात गाँठ बाँध लीजिये कि अगर आप किसी दूसरे के लिये गड्ढा खोदेंगे तो एक ना एक दिन आप स्वयं ही उस गड्ढे में अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। जीवन का मूलभूत सिद्धांत ये है कि आप जो बोयेंगें वही काटेंगे अर्थात आपके अपने कर्म का फल आपको ही भोगना होगा और इसी जन्म में भोगना होगा। ये नियम सब पर लागू होता है। प्रकृति सत्ता किसी से भेदभाव नहीं करती हैं।
अब सवाल उठता है कि उपरोक्त समस्याओं का क्या समाधान है ? गुरुदेव श्री शक्ति पुत्र महाराज जी ने समाज की वर्तमान दशा को देखकर बड़ा ही सरल और सुगम मार्ग हम सभी को प्रदान किया है। आत्मा के मूल स्वभाव को मद्देनजर रखते हुये गुरुवर जी ने माँ जगदम्बे जी (माँ दुर्गा जी ) की साधना को ही सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान किया है। आज जो भी व्यक्ति इन आध्यात्मिक क्रमों का पूर्ण निष्ठा और श्रद्धा के साथ पालन करेगा ,उस व्यक्ति को उसकी तमाम समस्याओं का समाधान अवश्य प्राप्त होगा। सर्व प्रथम आप अपने जिले या तहसील की मासिक महाआरती में जाना प्रारम्भ कर दीजिये। वहाँ पर आपको समस्त क्रमों की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। उससे पहले आप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10-11फरवरी को सम्पन्न होने जा रहे शिविर में जरूर शामिल होने की तैयारी कर लीजिये।
अपने घरों के प्रत्येक सदस्यों को श्री दुर्गा चालीसा का पाठ और ॐ जगम्बिके दुर्गायै नमः मंत्र का जाप शुरू करा दीजिये। भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रीय सदस्य बनने की प्रक्रिया शुरू कर दीजिये।आप कुछ समय बाद स्वयं महसूस करेंगे कि आपके जीवन में शानदार परिवर्तन होना प्रारम्भ हो जाएगा। आप जब जीवन में इन आध्यात्मिक क्रमों को अमल में लाना शुरू करेंगे तो आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। अतः सारे संशयों को एक किनारे रखकर गुरुदेव जी द्वारा निर्देशित क्रमों का पालन कीजिये ,सारा जीवन सुखमय हो जाएगा।
जै माता की जै गुरुवर की