भगवान श्री गणेश अष्ट विनायक जी की स्थापना सम्पन्न

गढाकोटा। नगर के प्राचीन श्री गणेश मंदिर (पीपल घाट) में श्री अष्टविनायक जी की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना के अवसर 30 जनवरी गुरुवार को दोपहर 11 बजे से शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान अष्टविनायक श्री गणेश जी रथ पे सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए गणेश मंदिर पहुंचे रहली विधानसभा क्षेत्र के सभी माताओं-बहनों एवं सभी धर्म प्रेमी बंधु बांधवों मातृशक्ति नेभगवान श्री अष्टविनायक जी के नगर भ्रमण यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नगर गढ़ाकोटा में जैसी व्यवस्था आज अष्टविनायक जी की स्थापना में की गई है ऐसी व्यवस्था यदि हमेशा नगर पालिका परिषद एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाए तो नगर की सुंदरता में चार चांद लगे रहेंगे। आज पूरे नगर की सफाई एवं यातायात व्यवस्था देखने योग्य रही। जैसी व्यवस्था आज फर्स्ट विनायक जी के स्थापना में नगर में देखी गई, माननीय भार्गव जी एवं दीपू जी संगीता मनोज तिवारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा मनोज तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि सीएमओ धनंजय गुमास्ता जी से नगर वासियों की समझाइश है की ऐसी व्यवस्था हमेशा बनाए रखें । अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद।

शक्ति न्यूज़ रिपोर्टर गढ़ाकोटा

















