पुलिस ने 2 दिन के अंदर 4 अपहरणकर्ता को अलवर राजस्थान से किया गिरफ्तार, अपहृत को सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

छतरपुर। जिले के थाना नौगांव में दिनांक 27 जनवरी 2025 को फरियादी सुरेश सोनी निवासी नौगांव के भाई रमेश सोनी एवं उनके दोस्त जो घूमने के लिए राजस्थान राज्य निकले थे, मार्ग में अपहरण होने एवं अपहरण कर्ताओं द्वारा बंधक बनाकर पांच पांच लाख रुपए फिरौती की मांग एवं न देने पर जान से मारने की धमकी संबंधी रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस टीम गठित की, एवं अपहरण हुए लोगों को सुरक्षित दस्तयाबी करने, अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, कार्यवाही की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।
पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, पैसों के लिए ट्रांसफर में प्रयुक्त स्कैनर एवं यूपीआई सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। आरोपियों को पकड़ने के उद्देश्य कुछ पैसे भी उनके खातों में ट्रांसफर हुवे थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एकत्रित साक्षी के आधार पर संबंधित विभिन्न स्थानों में दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस जिला अलवर राजस्थान के सहयोग से ग्राम भजेड़ा जिला अलवर राजस्थान के एक घर के सूनसान कमरे में अपहरण हुवे चारों लोग रमेश सोनी, राजकुमार सोनी, अनिल राजपूत एवं ओम शुक्ला जो बंधक अवस्था में थे, सुरक्षित बचाया गया।
घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपी
1. मोहन सिंह पिता मुसद्दी सिंह ओड़ राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भजेड़ा जिला अलवर
2. मुसद्दी सिंह पिता धर्मचन्द्र ओड़ राजपूत उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम भजेड़ा जिला अलवर
3. जफर खान पिता इब्राहिम खान उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम भजेड़ा जिला अलवर,
4. जगदीश प्रसाद पिता सुन्दरलाल उम्र 28 वर्ष निवासी बाड़ीबांस निकच जिला अलवर
को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के पास से फिरौती की राशि 1,75,000 रूपये नगद एवं पीड़ितों के तीन एंड्रॉयड मोबाईल कीमती 1,20,000 रुपये के कुल मशरूका 2,95,000 रूपये जप्त किये जाकर उक्त आरोपीगणों को माननीय न्यायालय नौगांव पेश किया गया है। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उपनिरीक्षक अतुल झा थाना प्रभारी सरवई, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी गर्रौली, उपनिरीक्षक किशोर कुमार पटेल प्रभारी सायबर सैल, प्रधान आरक्षक जयकुमार, आरक्षक राम जाट, आरक्षक अरविन्द, आरक्षक सौरभ तिवारी, आरक्षक जितेन्द्र कुमार, आरक्षक मयंक सायवर सैल की भूमिका रही।

















