मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

अज्ञात वाहन की टक्कर से नर तेंदुए की मौत

मध्यप्रदेश। सागर जिले के गढ़ाकोटा रेंज अंतर्गत सागर-दमोह रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रोड क्रास कर रहे तेंदुए को देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी, जिसमें नर तेंदुए की मौत हो गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया।

वाहन की टक्कर लगने से हुई तेंदुए की मौत-
सागर-दमोह रोड पर चनोआ गांव के यहां ढाबा के पास देर रात अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए को पड़े तेंदुए देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी गढ़ाकोटा रेंजर सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाकर देखा तो तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम तेंदुए शव को रेंज ऑफिस ले गयी है। वहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पाएगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई। हालांकि प्रथम दृष्टिया यही बताया जा रहा है किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सड़क पार करते समय तेंदुए की मौत हुई है।

गढ़ाकोटा के पास ग्रामीण इलाकों में घने जंगल होने से यहां पर तेंदुओं की चहल कदमी बनी रहती है। रात्रि में तेंदुआ रोड पार कर रहा होगा। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई अभी इस पूरे मामले में गढ़ाकोटा रेंजर का कहना है कि इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इस पर वरिष्ठ स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात ढाबे के पास चनौआ ग्राम में रोड क्रॉस करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है।

(पुरुषोत्म लाल पटेल गढ़ाकोटा सागर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button