मध्यप्रदेश

राज्यपाल भोपाल में मुख्यमंत्री उज्जैन में, विधानसभा अध्यक्ष मुरैना में दिलीप अहिरवार छतरपुर में फहरायेंगे ध्वज

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गणतंत्र दिवस-26 जनवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वज फहरायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ध्वज फहरायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना जिले में ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का वाचन करेंगे। जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण और शेष 22 जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर और मंत्री श्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री श्री उदय प्रताप‍सिंह नर्मदापुरम, मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मंडला, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना श्योपुर, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री श्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री श्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री श्री राकेश शुक्ला भिंड, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप रतलाम, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर हरदा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेद्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल अनूपपुर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन सिंह पटैल दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार बैतूल, राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना, राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार छतरपुर एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह सिंगरौली जिला मुख्यालय पर ध्वज फहरा कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

जिला मुख्यालय धार, खरगौन, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, नीमच, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, सीधी, मैहर, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, निवाड़ी, कटनी, टीकमगढ़, सिवनी, डिण्डोरी, बालाघाट और पांढुर्णा में जिला कलेक्टर ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button