मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

थाना बमीठा पुलिस ने दंगा कर हत्या का प्रयास के मामले तीन बर्षो से फरार पाँच हजार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के थाना बमीठा पुलिस ने दंगा कर हत्या का प्रयास के मामले तीन बर्षो से फरार पाँच हजार ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार दिनाँक 28/05/2021 को फरियादी के द्वारा लाँक डाउन का पालन कराते समय आरोपीगणो के फरियादी उक्त एवं एफआरबी डियुटीरत आरक्षक एवं चालक की जान से मारने की कोशिश करने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 173/21 धारा 147, 148, 307, 353, 332, 186, 324, 294, 506 ताहि का कायम किया जाकर विवे. मे लिया गया है। मामले की दोरान विवेचना आरोपी आरोपीगणो 8 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्याया मे पेश किया जा चुका है। मामले मे शेष आरोपी की तलाश पतारसी जारी थी।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा 05 हजार रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था-
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना बमीठा पुलिस द्वारा आज दिनाँक 19/02/24 को दौरान आरोपीगणो की तलाश पतारसी पर आरोपी उम्र 25 साल निवासी ग्राम झमटुली को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय राजनगर के समक्ष पेश किया जाता है।

उक्त की गिरफ्तारी मे निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना प्रभारी बमीठा के हमराह उ.नि. हरदेव सिह, प्र आर हरिराम, प्र आर जयराम अहिरवार, आर नवीन चौरसिया , आर रामबहादुर, आर कमल सिंह, महिला आर सपना, महिला आर ज्योति एवं चालक प्र आर नसीम की अहम भूमिका रही।

(बमीठा रिपोर्टर अशोक नामदेव)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button