मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री हेक ने सौजन्य भेंट की

भोपाल। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से नई दिल्ली में मेघालय सरकार के कैबिनेट मंत्री पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं सचिवालय प्रशासन विभाग श्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।