राजनगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र सोनी के नेतृत्व में कई पार्षदों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

छतरपुर। खजुराहो में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी के समक्ष राजनगर के वरिष्ठ कद्दावर कांग्रेसी नेता महेंद्र सोनी उर्फ कल्लू भैया के नेतृत्व में राजनगर नगर परिषद के चार पार्षद एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसियों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
विदित हो महेंद्र सोनी कल्लू भैया पिछले 23 वर्षों से राजनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं, साथ ही गीता सोनी जो की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजनगर रह चुकी है सहित राजनगर नगर परिषद के चार पार्षदों ने भी आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णु दत्त शर्मा जी के अलावा मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, जिला अध्यक्ष चंद्रभान गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।